सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ को बताया कि केजरीवाल का नाम सीबीआई की प्राथमिकी में शामिल नहीं है और उनके भागने का कोई खतरा नहीं है।सिंघवी ने यह भी कहा कि पूर्व में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शीर्ष अदालत ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी और कहा था कि मुख्यमंत्री समाज के लिए खतरा नहीं हैं।सीबीआई के वकील ASG SV राजू ने भी अदालत के सामने अपनी दलीलें पेश की हैं। केस की अगली सुनवाई का इंतजार है।
–Pooja Mishra
