Nitipath

पुष्पा 2 का ट्रेलर रिलीज: सोशल मीडिया पर बवाल, रिकॉर्ड तोड़ व्यूज pushpa 2 trailer

पुष्पा 2: द रूल का ट्रेलर रिलीज, रिकॉर्ड तोड़ते हुए सोशल मीडिया पर मचाई धूम! साउथ के सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म ‘पुष्पा 2 द रूल’ के ट्रेलर ने आते ही कई बढ़े रिकार्ड तोड़ दिए है । पहले आपको बता दें कि ये फिल्म 5 दिसंबर को बड़े पर्दे पर रिलीज होने वाली है। उससे पहले फिल्म का ट्रेलर पटना में रविवार को रिलीज किया गया है। ट्रेलर जैसे ही आया फैंस के बीच तहलका मच गया। पटना के गांधी मैदान में एक बड़े लाइव इवेंट के जरिए रिलीज किया गया. इस खास मौके पर फिल्म के सुपरस्टार्स अल्लू अर्जुन और रश्मिका मंदाना आए थे . इवेंट के दौरान फैंस की दीवानगी का आलम ये था कि गांधी मैदान में अल्लू अर्जुन और रश्मिका की एक झलक पाने के लिए फैंस की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. इतना ही नहीं लोग गांधी मैदान में बने खंभों तक पर चढ़ गए.सिर्फ ट्रेलर को देखने के लिए फैंस की भारी भीड़ टूट पड़ी। सोशल मीडिया पर भी पुष्पा 2 के ट्रेलर ने बवाल मचा दिया। फैंस के बीच फिल्म के ट्रेलर को लेकर पहले से ही काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही थी . किसी को यकीन नहीं हो रहा था कि लोग ट्रेलर देखने के लिए इस कदर पागल हो सकते है । फिल्म ने कई रिकाड तोडे ट्रेलर रिलीज़ होने के एक घंटे में ही इसे 2 मिलियन से भी ज्यादा लोगों ने देख डाला। वहीं, दो घंटो में ट्रेलर पर 4 मिलियन व्यूज का आंकड़ा भी पार हो गया। देखते-देखते सोशल मीडिया पर पुष्पा 2 के ट्रेलर ने आग लगा दी है। फिल्म की स्टारकास्ट के साथ मेकर्स को भी यकीन नहीं हो रहा था कि अचानक ये क्या हो गया। फैंस ट्रेलर को जमकर शेयर करने लगे। इसके बाद अब तक इस ट्रेलर को जितने व्यूज मिले हैं उसे देखकर ऐसा अनुमान लगाया जा रहा है की यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुनामी ला देगी। जिसमें बड़ी-बड़ी फिल्मों के न टूटने वाले रिकॉर्ड भी चुटकियों में ध्वस्त हो जाएंगे।
Read more

आम आदमी पार्टी छोड़ कैलाश गहलोत (kailash gehlo) भाजपा में शामिल, खट्टर ने दिलाई सदस्यता

 कैलाश गहलोत (kailash gehlo) भाजपा में शामिल: आम आदमी पार्टी छोड़ने के बाद बड़ा राजनीतिक कदम आम आदमी पार्टी के पूर्व सदस्या और नजफगढ़ से विधायक कैलाश गहलोत (kailash gehlo) आज भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा मुख्यालय में कैलाश गहलोत को मनोहर लाल खट्टर ने सदस्यता दिलाई है। वहीं इस दौरान दिल्ली भाजपा के कई वरिष्ठ नेता वहां मौजूद रहे। कैलाश गहलोत ने रविवार को ही आप की प्राथमिक सदस्यता और मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। कैलाश गहलोत ने 19 फरवरी 2015 ने परिवहन मंत्री के रूप शपथ ली थी। उसके बाद वह लगातार तीन बार मंत्री बनाए गए। इस्तीफा देने से पहले कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखकर पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए।गहलोत ने कहा कि इस समय आम आदमी पार्टी गंभीर चुनौतियां से गुजर रही है औऱ वह जनता को किए गए वायदें को पूरा नही कर पा रहे है .
Read more
Pollution

DELHI NCR Pollution GRAP4 प्रतिबंधों से गंभीर AQI स्तर पर काबू

DELHI NCR Pollution GRAP4 प्रतिबंधों से गंभीर AQI स्तर पर काबू दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ रहा है। सोमवार सुबह साउथ दिल्ली के श्रीनिवासपुरी का एक्यूआई 633 तक पहुंच गया, जो गंभीर स्थिति को दर्शाता है। दिल्ली व दिल्ली एनसीआर में प्रदूषण की स्थिती गंभीर बनी हुई है . कई जगहों का AQI 450 से अधिक पहुंच गया जिसके बाद Grap 4 लागू करने का निर्णाय लिया गया. अब बात करते है , कि ग्रेप-4 के तहत क्या प्रतिबंध लगाए गए है . GRAP- 4 में लगेंगे ये प्रतिबंध DELHI NCR में GRAP-4 प्रतिबंधों के तहत Pollution पर काबू पाने के उपाय – दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने प्रदूषण (Pollution)के चलते स्कूल में सभी कक्षाओं को ऑनलाइन चलाने का निर्देश दिया है। हालांकि, 10वीं और 12वीं की कक्षाएं स्कूल में ही लगेंगी। ऑनलाइन कक्षाएं अगले आदेश तक चलती रहेंगी। – दिल्ली में अनआवश्यक सेवाओं वाले ट्रकों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है . – दिल्ली और एनसीआर की राज्य सरकारें सरकारी, नगरपालिका और प्राइवेट कार्यालयों को 50 प्रतिशत क्षमता पर काम करने और बाकी को घर से काम करने की अनुमति दें। – LNG, CNG, इलेक्ट्रिक और बीएस-4 डीजल ट्रकों के प्रवेश पर रोक नहीं रहेगी। – रहेगी।GRAP- 4 में लगेंगे ये प्रतिबंध • इलेक्ट्रिक वाहन, सीएनजी, बीएस-4 डीजल वाहनों के अलावा दिल्ली के बाहर रजिस्टर्ड हल्के वाहनों को दिल्ली में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। (अनुमति सिर्फ जरूरी सेवा देने वालों के लिए होगी) • निर्माण कार्य पर ग्रेप-3 के तरह ही प्रतिबंध लागू रहेंगे। • दिल्ली में रजिस्टर्ड बीएस-4 और उससे कम के डीजल मालवाहक और भारी वाहनों के चलने पर सख्त प्रतिबंध लागू रहेंगे।
Read more

मणिपुर हिंसा में एक बार फिर उबाल: केंद्रीय गृह मंत्री की हाई लेवल मीटिंग

मणिपुर हिंसा (Manipur Hinsa): केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हाई लेवल मीटिंग Manipur Hinsa: Central Home Minister Amit Shah Ki Adhyakshata Mein High Level Meeting मणिपुर (Manipur Hinsa)फिर एक बार सुलगने लगा है. पिछले हफ्ते जिरीबाम जिले में 6 लोगों के शव नदी में तैरते हुए पाया गया.जिसके बाद से इलाके में हिंसा (Hinsa) की चिंगारी फिर से भड़क उठी. रविवार को देर रात गुस्साई भीड़ ने विधायकों का घर फूंकना शुरू कर दिया. जिरीबाम में कई राजनीतिक दलों के कार्यालयों को जला दिया. मणिपुर (Manipur)से एक बार फिर हिंसा की घटनाएं सामने आने लगी हैं केवल इतना ही नही प्रदर्शनकारियों ने गाड़ियों को रोकने के लिए सड़कों को जाम कर दिया. हालात इतने गंभीरता हो गए है कि , जिसके बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में आज 12 बजे हाई लेवल मीटिंग बुलाई गई है. इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव, IB चीफ, एडिशनल सेक्रेटरी (नॉर्थ ईस्ट), स्पेशल सेक्रेटरी (इंटरनल सिक्योरिटी), अर्द्ध सैनिक बलों के अधिकारी के साथ साथ मणिपुर के आला अफसर शामिल रहेंगे. बता दें कि इससे पहले मणिपुर के ताजा हालात पर एक दिन पहले ही केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक बैठक की थी. बैठक में मणिपुर की सुरक्षा स्थिति को लेकर समीक्षा की गई.
Read more