Nitipath

रतलाम के सरकारी स्कूल में शिक्षक की हैवानियत

रतलाम के सरकारी स्कूल में शिक्षक की हैवानियत: छात्रा की चोटी काटने पर सस्पेंड

मध्यप्रदेश के रतलाम जिले में एक सरकारी स्कूल के शिक्षक हैवान बन गया और एक छात्रा की चोटी काट दी जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है . जिसके बाद शिक्षक को सस्पेंड कर दिया गया है। यह घटना रावटी के सेमलखेड़ी 2 प्राइमरी स्कूल की है, जहां शिक्षक वीर सिंह मेड़ा ने कैंची से छात्रा की चोटी काट दी, जिससे छात्रा रोने लगी। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद शिक्षक के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है। घटना के वक्त एक व्यक्ति शोर सुनकर वहां पहुंचा और इस पुरी घटना पर आपत्ति जताई। इसके साथ ही गांव के लोगों ने भी शिक्षक पर आरोप लगाया कि वह शराब के नशे में स्कूल आता है और छात्राओं को प्रताड़ित करता है। –Khushi Sharma
Read more
अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा

अमित शाह का दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरा: विधानसभा चुनाव की तैयारी

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज (6 सितंबर) से दो दिवसीय जम्मू-कश्मीर दौरे पर हैं, जहां वे भाजपा के आगामी चुनावी घोषणापत्र को लॉन्च करेंगे। यह कार्यक्रम जम्मू में आयोजित किया जाएगा। इसके बाद गृह मंत्री जी अमित शाह कश्मीर के घाटी का दौरा करने की भी संभावना है। भाजपा ने जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, योगी आदित्यनाथ, शिवराज चौहान और स्मृति ईरानी जैसे बड़े नाम शामिल हैं। अमित शाह का जम्मू-कश्मीर दौरा: चुनावी बिगुल फूंकने को तैयार भाजपा ये जानकारी भाजपा के जम्मू-कश्मीर महासचिव अशोक कौल ने गुरुवार को दी। आपको बता दें कि अशोक कौल ने कहा कि पीएम मोदी भी जल्द ही जम्मू-कश्मीर में तीन चुनावी रैलियों को संबोधित करेंगे। इन तीन रैलियों में से दो जम्मू संभाग में और एक कश्मीर में होगी। पीएम मोदी की जम्मू की एक रैली डोडा जिले में होने की संभावना है, जहां हाल के दिनों में आतंकवादी हमले हुए हैं। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव तीन चरणों में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को होंगे, और नतीजे 8 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे। जम्मू-कश्मीर विधानसभा की 90 सीटों में से 47 कश्मीर घाटी में और 43 जम्मू में हैं। भाजपा का दावा है कि इस बार प्रदेश में उनकी सरकार प्रचंड बहुमत के साथ बनेगी। वहीं, कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस ने चुनाव पूर्व गठबंधन किया है। –Khushi Sharma
Read more
Singapore

PM मोदी की Singapore एशिया यात्रा: निवेश, रक्षा और सेमीकंडक्टर पर मजबूत सहयोग

PM Modi ने Singapore और Brunei की तीन दिवसीय यात्रा समाप्त की, Bharat लौटे Prime Minister Narendra Modi ने Singapore और Brunei की अपनी तीन दिवसीय यात्रा समाप्त कर गुरुवार रात Delhi लौटे। इस यात्रा के समय PM Modi ने दोनों देशों के top leadership के साथ ऐतिहासिक संबंधों को मजबूत बनाने, साझेदारी को बढ़ाने और South east Asian देशों से investment Attract करने पर काफी बातचीत की।Singapore में PM Modi ने Singapore के प्रधानमंत्री लॉरेंस वोंग से मुलाकात की और द्विपक्षीय बैठक की। दोनों नेताओं ने भारत-Singapore द्विपक्षीय संबंधों की प्रगति की समीक्षा की और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग सहित चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए। यात्रा के दौरान जारी संयुक्त बयान में, दोनों देशों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता को बढ़ावा देने की commitment जताई, जिससे मुक्त व्यापार और खुले बाजारों को समर्थन मिलेगा।PM Modi ने अपनी Singapore यात्रा का एक वीडियो शेयर करते हुए एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा, Singaporeकी मेरी यात्रा बहुत फलदायी रही है। यह निश्चित रूप से द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती देगी और दोनों देशों के लोगों को लाभ पहुंचाएगी। PM मोदी की Singapore और ब्रुनेई यात्रा से द्विपक्षीय संबंधों में नई मजबूती सिंगापुर की सरकार और लोगों को उनकी गर्मजोशी के लिए धन्यवाद देता हूं।”Singapore संसद भवन में पीएम मोदी और पीएम लॉरेंस वोंग ने रक्षा, सुरक्षा, समुद्री क्षेत्र, शिक्षा, artificial intelligence और technology जैसे क्षेत्रों में मौजूदा सहयोग की समीक्षा की। इसके अलावा, पीएम मोदी ने सिंगापुर में AEM होल्डिंग्स लिमिटेड की सेमीकंडक्टर सुविधा का दौरा भी किया। PM Modi ने PM Lawrence Wong को भारत आने का न्योता दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। साथ ही, Singapore की सेमीकंडक्टर कंपनियों को 11-13 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में आयोजित सेमीकॉन इंडिया प्रदर्शनी में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया।Brunei में अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा समाप्त करने के बाद PM Modi सिंगापुर पहुंचे थे। Brunei में, उन्होंने सुल्तान हाजी हसनल बोलकिया के साथ द्विपक्षीय वार्ता की और रक्षा, व्यापार और ऊर्जा सहित अन्य विषयों पर चर्चा की, साथ ही पारस्परिक हित के क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।Foreign Minister S Jaishankar,राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल और अन्य सरकारी अधिकारियों के साथ पीएम मोदी की यात्रा का उद्देश्य दोनों दक्षिण पूर्व एशियाई देशों के साथ भारत के रणनीतिक संबंधों को मजबूत करना और क्षेत्र में भारत के प्रभाव को बढ़ाना था। –Pooja Mishra
Read more
मुंबई के टाइम्स टॉवर में लगी भीषण आग, MNS नेता ने फायर ऑडिट की कमी पर उठाए सवाल

Mumbai के Times टॉवर में लगी भीषण आग, MNS नेता ने फायर ऑडिट की कमी पर उठाए सवाल

Mumbai के Times Tower Building में भीषण आग, कोई नुकसान नहीं शुक्रवार सुबह Mumbai के Lower Parel इलाके में स्थित सात मंजिला Times Tower Building में भीषण आग लग गई। नगर निकाय के एक अधिकारी के अनुसार, आग सुबह लगभग साढ़े छह बजे लगी। इस घटना के बाद मौके पर fire department की नौ गाड़ियां पहुंच गई हैं और आग बुझाने का कार्य जारी है।BMC ने बताया कि आग को ‘स्तर-दो’ की स्थिति में घोषित किया गया है। fire department की टीम ने आग पर काबू पाने के लिए तुरंत कार्रवाई की है और ग्राउंड फ्लोर से लेकर 14वीं मंजिल तक के पूरे इमारत का निरीक्षण किया है। आग की सूचना सुबह 4:25 बजे मिली, और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची थीं। फिलहाल किसी के घायल होने की खबर नहीं है।Divisional fire fighting अधिकारी KR Yadav ने बताया कि आग बुझाने का काम जारी है और जांच के बाद ही आग लगने की वजह का पता चल सकेगा।इस बीच, MNS leader Sandeep Desh Pandey ने आरोप लगाया है कि Kamla Mills Compound में यह तीसरी बार है जब आग लगी है। उन्होंने कहा कि इमारत का कोई फायर ऑडिट नहीं किया गया है और यहां अवैध निर्माण लगातार बढ़ रहा है। देशपांडे ने स्थानीय विधायक पर अवैध निर्माण का समर्थन करने का आरोप लगाया और कहा कि दोषी लोगों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।फिलहाल, अग्निशामक दल ने आग पर कुछ हद तक काबू पा लिया है और जांच जारी है। स्थानीय प्रशासन और fire department की टीमें इस घटना के कारणों की जांच कर रही हैं और भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के उपाय तलाश रही हैं। –Pooja Mishra
Read more
Former Principal Sandeep Ghosh के घर पर ED की छापेमारी

Kolkata के RG Kar Medical college के Former Principal Sandeep Ghosh के घर पर ED की छापेमारी

Enforcement Directorate (ED) ने शुक्रवार सुबह Kolkata के RG Kar Medical college के Former Principal Sandeep Ghosh के घर पर छापेमारी की। इस छापेमारी में ED के अधिकारियों को संदीप घोष के घर के बाहर तीन घंटे तक इंतजार करना पड़ा, क्योंकि ताला खोलने में देरी हो रही थी। यह कार्रवाई financial irregularities के मामले में PMLA (Prevention of Money Laundering Act) के तहत की जा रही है।CBI ने पहले ही Sandeep Ghosh को financial misconduct के आरोप में गिरफ्तार किया है। उनके साथ तीन अन्य लोग भी गिरफ्तार हुए हैं। इसके अतिरिक्त, ED की टीम ने Kolkata के बेलेघाटा स्थित संदीप घोष के घर के अलावा हावड़ा में दो अन्य लोगों के घरों पर भी छापे मारे हैं।संदीप घोष की गिरफ्तारी और छापेमारी की यह कार्रवाई एक महिला trainee doctor की हत्या के मामले में CBI जांच के reference में की गई है। Former Principal Sandeep Ghosh के घर पर ED की छापेमारी: PMLA के तहत कार्रवाई और CBI की जांच के नये मोड़ इस doctor का शव 9 अगस्त को RG Kar Medical college के सेमिनार हॉल में मिला था। शुरुआत में Kolkata पुलिस ने इस मामले की जांच की, लेकिन बाद में High court के आदेश पर CBI को मामले की जांच सौंप दी गई।Supreme court ने शुक्रवार को संदीप घोष की petition को खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कलकत्ता हाई कोर्ट के आदेश पर आपत्ति जताते हुए आरोप लगाया था कि उन्हें दुष्कर्म की घटना से जोड़ना अन्यायपूर्ण है। SC ने कहा कि घोष को जनहित याचिका में हस्तक्षेप का अधिकार नहीं है।संदीप घोष पर आरोप है कि उन्होंने मेडिकल कॉलेज में टेंडरों में पक्षपात किया, मेडिकल आर्गेनिक कचरे की अवैध बिक्री की, और रुपये लेकर मेडिकल छात्रों को पास कराया। इन आरोपों की जांच ईडी द्वारा की जा रही है, और सीबीआई ने पहले ही उनके खिलाफ मामला दर्ज किया है।सुप्रीम कोर्ट के फैसले और ईडी की छापेमारी ने इस मामले को और जटिल बना दिया है, और अब यह देखना होगा कि आगे की जांच में और क्या तथ्य सामने आते हैं। –Pooja Mishra
Read more
रवींद्र जडेजा का नया कदम

रवींद्र जडेजा का नया अवतार: क्रिकेट से राजनीति तक का सफर

भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने राजनीति में कदम रखा है और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा, जो जामनगर उत्तर से बीजेपी विधायक हैं, ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। रिवाबा ने एक पोस्ट में बताया कि जडेजा अब बीजेपी के प्राथमिक सदस्य बन गए हैं।रवींद्र जडेजा ने हाल ही में टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी। रवींद्र जडेजा का नया कदम: बीजेपी की सदस्यता के साथ राजनीति में प्रवेश उन्होंने भारतीय टीम के लिए 74 टी20 मैचों में 515 रन बनाए और 54 विकेट भी लिए। उनके टी20 करियर का बेहतरीन प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट लेने का रहा है। जडेजा अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने से पहले, जडेजा ने अपनी पत्नी रिवाबा के चुनावी रैलीयें में सक्रिय रूप से भाग लिया है, जिसमें उन्होंने रोड शो और प्रचार में समर्थन प्रदान किया। जडेजा और रिवाबा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। इस नई राजनीतिक पारी के साथ, जडेजा का करियर अब क्रिकेट के मैदान से बाहर राजनीति की ओर भी बड रहा है . –Khushi Sharma
Read more
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का शानदार प्रदर्शन

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का शानदार प्रदर्शन: 20 पदक के साथ टोक्यो का रिकॉर्ड टूटा

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। मंगलवार को भारतीय एथलीट्स ने पाँच पदक जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत ने अब तक कुल 20 पदक जीतकर टोक्यो 2020 के 19 पदकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल भारत ने 25 पदकों का लक्ष्य रखा है और लगातार भारत अपने लक्ष्य के करीब पहुंचता जा रहा है . इसमें शामिल है , शरद कुमार जिन्होनें 1.88 मीटर की ऊँचाई पार कर रजत पदक जीता। मरियप्पन थंगावेलु ने 1.85 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। भाला फेंक में अजीत सिंह ने पुरुष एफ 46 वर्ग में 65.62 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता, जबकि सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.96 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। पेरिस पैरालंपिक 2024: भारतीय एथलीटों की ऐतिहासिक पदक वर्षा 400 मीटर दौड़ में दीप्ति जीवनजी ने 55.82 सेकंड में दौड़ कर कांस्य पदक जीता। आगे होने वासे मैचो की बात की जाये तो टेबल टेनिस , जो भाविना पटेल टोक्यो 2020 की रजत पदक विजेता हैं और उनकी चुनौती जारी रहेगी। शॉट पुट जो मोहम्मद यासर, रोहित कुमार और सचिन सरजेराव प्रतिस्पर्धा में होंगे। पावरलिफ्टिंग मेन में 49 किग्रा वर्ग में परमजीत कुमार और महिला 45 किग्रा वर्ग में सकीना खातून पर निगाहें टिकी होंगी। तीरंदाजी में हरविंदर सिंह का मुकाबला ताइवान के त्सेंग लुंग-हुई से होगा। साइकिलिंग में अरशद शेख व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल में भाग लेंगे, जबकि ज्योति गडेरिया महिलाओं के C1-3 व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी। भारत की सफलता और पदकों की संख्या को देखते हुए, यह कहना मुश्किल नहीं है कि भारतीय एथलीटों ने पेरिस पैरालंपिक में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है और उनके प्रदर्शन को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है। –Khushi Sharma
Read more
China का बांग्लादेश में बढ़ता प्रभाव

China का बांग्लादेश में बढ़ता प्रभाव: हिंसा के बीच नई रणनीति

Bangladesh के हिंसा को लेकर China की कुटनीति बांग्लादेश में जून 2024 से शुरू हुआ कोटा सुधार आंदोलन हिंसक हो गया है, जिसके चलते प्रधानमंत्री शेख हसीना को देश छोड़ने पर मजबूर होना पड़ा। आंदोलन का कारण 2018 के बांग्लादेश कोटा सुधार आंदोलन के जवाब में सरकार द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों के वंशजों के लिए 30 फीसदी कोटा पुनः बहाल करने का फैसला है। छात्रों ने इसे योग्यता आधारित अवसरों में कमी के रूप में देखा, जिससे व्यापक विरोध शुरू हुआ।4 अगस्त 2024 को हुए एक हिंसक प्रदर्शन में, जहां प्रदर्शनकारी प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे थे, और सत्तारूढ़ पार्टी के समर्थकों के बीच झड़प हुई। इस हिंसा में कम से कम 91 लोगों की मौत हो गई और सैकड़ों घायल हो गए। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए, बांग्लादेश सरकार ने मोबाइल इंटरनेट बंद कर दिया और देशव्यापी कर्फ्यू लागू कर दिया है।इस उथल-पुथल के बीच, प्रधानमंत्री शेख हसीना ने देश की सुरक्षा की स्थिति को देखते हुए 5 अगस्त को बांग्लादेश छोड़ने का निर्णय लिया। इस घटनाक्रम ने देश में राजनीतिक अस्थिरता को और बढ़ा दिया है, और बांग्लादेश की सरकार और विपक्ष के बीच गहरा संकट उत्पन्न कर दिया है। Bangladesh को लेकर China नया प्लान चीन ने बांग्लादेश के संदर्भ में एक नया रणनीतिक प्लान तैयार किया है, जिसका उद्देश्य दक्षिण एशिया में अपनी स्थिति को और सशक्त बनाना है। इस योजना के तहत, चीन बांग्लादेश में सुरक्षा, आर्थिक और रणनीतिक पहलुओं पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।चीन बांग्लादेश में बड़े पैमाने पर इंफ्रास्ट्रक्चर परियोजनाओं और विशेष आर्थिक क्षेत्रों में निवेश कर रहा है। बांग्लादेश को BRI के तहत सड़क, बंदरगाह और ऊर्जा परियोजनाओं में शामिल करके, चीन अपने व्यापारिक मार्गों को सुदृढ़ करना चाहता है। यह निवेश बांग्लादेश की आर्थिक विकास क्षमता को भी बढ़ाएगा, जिससे चीन को दीर्घकालिक आर्थिक लाभ होगा।चीन बांग्लादेश को सुरक्षा सहायता और निगरानी प्रौद्योगिकी प्रदान करने की योजना बना रहा है। इससे बांग्लादेश में चीनी उपस्थिति को और मजबूत किया जा सकेगा, जो दक्षिण एशिया में चीन की रणनीतिक उपस्थिति को बढ़ाएगा।बांग्लादेश की सरकार के साथ मजबूत राजनीतिक संबंध स्थापित करने के लिए चीन आर्थिक और तकनीकी सहायता प्रदान कर रहा है। इससे चीन को अंतरराष्ट्रीय मंचों पर बांग्लादेश का समर्थन प्राप्त होगा और कूटनीतिक स्थिति को मजबूत किया जा सकेगा।चीन बांग्लादेश में सामाजिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा देने की कोशिश कर रहा है, जिससे दोनों देशों के बीच दोस्ती और समझ को बढ़ावा मिले।इस प्रकार, चीन का नया प्लान बांग्लादेश में अपनी रणनीतिक और आर्थिक स्थिति को सशक्त करने के उद्देश्य से तैयार किया गया है, जो क्षेत्रीय प्रभाव और वैश्विक कूटनीति में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। Bangladesh में हो रहे तनाव से चीन को फायदा बांग्लादेश में सुरक्षा सहायता और निगरानी प्रौद्योगिकी प्रदान कर, चीन अपनी रणनीतिक उपस्थिति को दक्षिण एशिया में मजबूत कर सकता है।बांग्लादेश की स्थिरता को सुनिश्चित कर, चीन अपने बेल्ट एंड रोड इनिशिएटिव के तहत परियोजनाओं को सुगम बना सकता है।बांग्लादेश की सुरक्षा स्थिति सुधारने के बदले में, चीन को व्यापारिक और निवेश के अवसर प्राप्त होते हैं, जो आर्थिक संबंधों को सुदृढ़ करते हैं।बांग्लादेश में स्थिरता लाकर, चीन बांग्लादेश सरकार के साथ मजबूत राजनीतिक और कूटनीतिक संबंध बना सकता है।हिंसा और अस्थिरता को कम करके, चीन बांग्लादेश में सामाजिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को बढ़ावा दे सकता है, जिससे दोनों देशों के बीच मित्रता और आपसी समझ में वृद्धि होती है।चीन बांग्लादेश में बड़े इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स और विशेष आर्थिक क्षेत्रों में निवेश कर रहा है, जिससे व्यापारिक स्थिति को मजबूत किया जा सके।बांग्लादेश इस पहल का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे चीन अपने व्यापारिक मार्गों को सुदृढ़ करना चाहता है।बांग्लादेश में बढ़ती उपस्थिति से चीन को दक्षिण एशिया में रणनीतिक लाभ मिल रहा है।चीन बांग्लादेश को आर्थिक और तकनीकी सहायता दे रहा है, जिससे कूटनीतिक संबंध मजबूत होते हैं।बढ़ते व्यापारिक संबंध चीन को क्षेत्रीय बाजारों में बेहतर पहुंच और अवसर प्रदान करते हैं।इस प्रकार, चीन की बांग्लादेश के साथ बढ़ती दोस्ती आर्थिक, रणनीतिक, और कूटनीतिक लाभ के लिए है। –Pooja Mishra
Read more
सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की जमानत

अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई: सीबीआई की दलीलें और सिंघवी का पक्ष

सुप्रीम कोर्ट में केजरीवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई शुरू दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई शुरू हो गई। वरिष्ठ अधिवक्ता अभिषेक सिंघवी ने न्यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति उज्जल भुइयां की पीठ को बताया कि केजरीवाल का नाम सीबीआई की प्राथमिकी में शामिल नहीं है और उनके भागने का कोई खतरा नहीं है।सिंघवी ने यह भी कहा कि पूर्व में मनी लॉन्ड्रिंग मामले में शीर्ष अदालत ने केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी थी और कहा था कि मुख्यमंत्री समाज के लिए खतरा नहीं हैं।सीबीआई के वकील ASG SV राजू ने भी अदालत के सामने अपनी दलीलें पेश की हैं। केस की अगली सुनवाई का इंतजार है। –Pooja Mishra
Read more
महाराष्ट्र में सियासी तकरार

महाराष्ट्र में सियासी तकरार: शरद पवार की शर्त से उद्धव ठाकरे की मुख्यमंत्री दावेदारी पर संशय

उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच मुख्यमंत्री पद को लेकर दिलचस्प खींचतान, महाराष्ट्र की राजनीति में नई हलचल महाराष्ट्र की राजनीति में इन दिनों एक नई हलचल देखी जा रही है। महाविकास आघाड़ी (MVA) के मुख्यमंत्री पद के चेहरे को लेकर उद्धव ठाकरे और शरद पवार के बीच तकरार सामने आई है। शरद पवार ने हाल ही में उद्धव ठाकरे की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी पर ब्रेक लगाते हुए एक नई शर्त रखी है, जिससे महाराष्ट्र की राजनीति में हलचल मच गई है।शरद पवार ने उद्धव ठाकरे की मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को लेकर ब्रेक लगा दिया है, यह कहते हुए कि ठाकरे तभी मुख्यमंत्री पद के दावेदार हो सकते हैं जब उनके उम्मीदवार सबसे ज्यादा सीटें जीतकर आएं। पवार का यह फॉर्मूला उद्धव ठाकरे के लिए एक प्रकार का चैलेंज है और इससे स्पष्ट हो गया है कि मुख्यमंत्री पद को लेकर पवार के मन में कोई ढील नहीं है।उद्धव ठाकरे हाल ही में बेटे आदित्य ठाकरे के साथ दिल्ली आए थे, जहां उन्होंने इंडिया ब्लॉक के नेताओं से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे से भी बातचीत की, लेकिन उन्हें मुख्यमंत्री पद के दावेदार के रूप में स्पष्ट समर्थन नहीं मिला। ठाकरे ने मीडिया से कहा था कि यदि उनके सहयोगियों को लगता है कि उन्होंने अच्छा काम किया है, तो उन्हें पूछना चाहिए कि क्या वे उन्हें मुख्यमंत्री के रूप में देखना चाहते हैं।उद्धव ठाकरे ने सहयोगी दलों को यह चुनौती दी थी कि यदि उनके पास कोई बेहतर मुख्यमंत्री पद का चेहरा है, तो वे उसकी घोषणा करें। इस बयान को कुछ लोगों ने कटाक्ष और चैलेंज के रूप में लिया। संजय राउत ने इसे ठाकरे की दरियादिली के रूप में पेश किया, जबकि कांग्रेस के नाना पटोले ने खुद को सीएम बनने की इच्छा जाहिर की है और उद्धव ठाकरे से नाराजगी भी व्यक्त की है।शरद पवार का बयान यह संकेत करता है कि वह मुख्यमंत्री पद को लेकर किसी भी जल्दबाजी के खिलाफ हैं और चुनावी परिणामों के आधार पर ही निर्णय लेने की सोच रखते हैं। पवार का उद्देश्य एनसीपी के लिए मजबूत स्थिति बनाए रखना है, जिससे कांग्रेस पर दबाव बना रहे और पवार की पार्टी की स्थिति स्थिर रहे।राहुल गांधी कांग्रेस को एक मजबूत भूमिका में देखना चाहते हैं, जिससे पार्टी बीजेपी को चुनौती देने में सक्षम हो सके। नाना पटोले की सीएम बनने की चाहत और कांग्रेस की रणनीति इस जटिल राजनीतिक समीकरण को और भी पेचीदा बना रही है।अब यह देखना दिलचस्प होगा कि उद्धव ठाकरे शरद पवार के फॉर्मूले पर किस तरह प्रतिक्रिया देते हैं और महाराष्ट्र में आगामी चुनावों के लिए उनकी रणनीति क्या होगी। पवार का यह कदम ठाकरे की दावेदारी पर सवालिया निशान लगाता है, और यह महाराष्ट्र की राजनीति में नए समीकरण स्थापित कर सकता है। –Pooja Mishra
Read more