हरियाणा विधानसभा चुनाव: विनेश फोगाट जुलाना सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार घोषित

  • Home
  • हरियाणा चुनाव
  • हरियाणा विधानसभा चुनाव: विनेश फोगाट जुलाना सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार घोषित
हरियाणा विधानसभा चुनाव: विनेश फोगाट जुलाना सीट से कांग्रेस की उम्मीदवार घोषित

हरियाणा विधानसभा चुनाव: कांग्रेस ने पहली सूची जारी की, पहलवान विनेश फोगाट जुलाना से चुनावी मैदान में

हरियाणा विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने अपनी पहली उम्मीदवार सूची जारी कर दी है। इस सूची में 31 प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं, जिसमें एक प्रमुख नाम पहलवान विनेश फोगाट का है। विनेश फोगाट को जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की ओर से उम्मीदवार घोषित किया गया है।पहलवान विनेश फोगाट ने शुक्रवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे से मुलाकात के बाद पार्टी जॉइन की थी। उनकी इस राजनीतिक यात्रा में उनके साथ मशहूर पहलवान बजरंग पूनिया भी कांग्रेस में शामिल हुए हैं।विनेश फोगाट का यह पहला चुनाव है, और वे इसे अपने ससुराल जुलाना से शुरू कर रही हैं। जुलाना की जनता उन्हें एक प्रमुख पहलवान के रूप में जानती और सराहती है। यह सीट विनेश के लिए खास है क्योंकि उनके ससुराल का गांव बख्ता खेड़ा जुलाना विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आता है। वहीं, उनके मायके का गांव बलाली चरखी-दादरी विधानसभा क्षेत्र के तहत आता है।

कांग्रेस में शामिल होने के बाद, विनेश फोगाट ने कहा, “जब मेरी बहनों के लिए कोई नहीं होगा, तो कांग्रेस और मैं उनके साथ होंगे। लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है, यह जारी है और हम इसे जीतेंगे। नए मंच के साथ, हम देश की सेवा के लिए अपनी पूरी मेहनत करेंगे। जैसे हमने खेल के मैदान में अपना दिल लगाकर खेला, वैसे ही हम अपने लोगों के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।”कांग्रेस की पहली सूची में विनेश फोगाट का नाम और उनका जुलाना से चुनाव लड़ना इस बार की विधानसभा चुनावों को लेकर चर्चाओं में है। जुलाना की सीट पर उनकी संभावनाओं पर नजरें टिकी हुई हैं, और देखना यह होगा कि वे अपनी पहलवानी की तरह राजनीति के मैदान में भी सफलता प्राप्त कर पाती हैं या नहीं।

Pooja Mishra 

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)