आज हम बात करेंगे एक ऐसे मामले की जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बिहार के छात्रों के साथ पश्चिम बंगाल में हुई मारपीट ने एक बार फिर से राजनीतिक controversy पैदा कर दिया है।यह वीडियो जिसमें बिहार के छात्र मारपीट का शिकार हो रहे हैं, केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने ममता बनर्जी की सरकार पर तीखा हमला बोला है। गिरिराज सिंह ने अपने ट्वीट में लिखा कि, “क्या ये बच्चे हिंदुस्तान के अंग नहीं हैं?” उनका कहना है कि ममता सरकार ने रोहिंग्या मुसलमानों के लिए रेड कार्पेट बिछाया है, जबकि अपने ही देश के बच्चों के साथ हिंसा हो रही है।गिरिराज सिंह ने सवाल उठाते हुए कहा कि बंगाल में अपने देश के छात्रों को गुंडागर्दी का शिकार होना पड़ रहा है। उन्होंने तेजस्वी यादव और राहुल गांधी से भी सवाल किया कि क्या बंगाल एक राष्ट्र है या भारत का एक अंग?
बंगाल में रोहिंग्या मुसलमान के लिए रेड कारपेट और परीक्षा देने गए बिहार के बच्चे के साथ मारपीट ?
— Shandilya Giriraj Singh (@girirajsinghbjp) September 26, 2024
क्या ये बच्चे हिंदुस्तान के अंग नहीं?
क्या ममता सरकार ने सिर्फ बलात्कारियों को बचाने का ठेका ले रखा है?@SuvenduWB pic.twitter.com/FVyOhSn5aw
इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोग छात्रों के साथ अभद्र व्यवहार कर रहे हैं। छात्र यह स्पष्ट कर रहे हैं कि वे SSC की परीक्षा देने आए हैं। लेकिन गुस्साए व्यक्ति ने उन्हें परेशान करते हुए document मांगना शुरू कर दिया।क्या ममता बनर्जी की सरकार इस स्थिति को नियंत्रित करने में असफल रही है? या यह मामला सिर्फ राजनीतिक रोटियां सेंकने का है. आप इस accident को राजनीतिक नजरीए से देखते हैं या इसे सामाजिक मुद्दा मानते हैं हमे comment box में comment करके जरुर बताए और इस मामले में आगे क्या होता है और क्या ममता बनर्जी की सरकार इस पर कोई कार्रवाई करती है। हम आपको इससे जुड़ी हर जानकारी से अपडेट करते रहेंगे। तब तक के लिए जुड़े रहिए नीतिपथ के साथ। धन्यवाद
Pooja Mishra
