आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने बुधवार को एक controversial आरोप लगाते हुए कहा कि YSR Congress के शासनकाल में तिरुपति के प्रसिद्ध प्रसाद लड्डुओं में जानवरों की चर्बी का उपयोग किया गया था। यह बयान उन्होंने एनडीए विधायक दल की बैठक में दिया, जिसमें उन्होंने कहा कि वाईएस जगन मोहन रेड्डी की सरकार ने शुद्ध घी की जगह जानवरों की चर्बी का इस्तेमाल किया, जिससे तिरुमला मंदिर की पवित्रता को खतरा पहुंचा।
चंद्रबाबू नायडू ने कहा, “पिछले पांच वर्षों में YSR Congress पार्टी के नेताओं ने तिरुमला की पवित्रता को कलंकित किया है। उन्होंने ‘अन्नदानम’ की गुणवत्ता से समझौता किया और पवित्र तिरुमला लड्डू को दूषित किया।” उनका आरोप है कि अब उनकी सरकार शुद्ध घी का उपयोग कर रही है और वे तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) की पवित्रता की रक्षा करने के लिए प्रयासरत हैं।इस मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए, YSR Congress के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद वाईवी सुब्बा रेड्डी ने नायडू के आरोपों को खारिज किया और उन्हें दुर्भावनापूर्ण करार दिया।
रेड्डी ने कहा कि नायडू ने तिरुमला की पवित्रता और करोड़ों हिंदुओं की आस्था को गंभीर नुकसान पहुंचाया है। उन्होंने नायडू से सवाल किया कि क्या वे अपने परिवार के साथ तिरुमला प्रसाद के संबंध में भगवान के सामने शपथ लेने के लिए तैयार हैं।यह आरोप और उसकी प्रतिक्रिया, आंध्र प्रदेश की राजनीति में एक नया विवाद पैदा कर सकते हैं, जो पहले से ही कई चुनौतियों का सामना कर रही है। ऐसे ही और खबरों के लिए जुङे रहे नीतिपथ न्युज से जय हिन्द |
Pooja Mishra
