भारतीय क्रिकेट के दिग्गज ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा ने राजनीति में कदम रखा है और भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की सदस्यता ग्रहण कर ली है। उनकी पत्नी रिवाबा जडेजा, जो जामनगर उत्तर से बीजेपी विधायक हैं, ने इस बात की जानकारी खुद सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की। रिवाबा ने एक पोस्ट में बताया कि जडेजा अब बीजेपी के प्राथमिक सदस्य बन गए हैं।रवींद्र जडेजा ने हाल ही में टी20 विश्व कप 2024 के बाद टी20 क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी।
रवींद्र जडेजा का नया कदम: बीजेपी की सदस्यता के साथ राजनीति में प्रवेश
उन्होंने भारतीय टीम के लिए 74 टी20 मैचों में 515 रन बनाए और 54 विकेट भी लिए। उनके टी20 करियर का बेहतरीन प्रदर्शन 15 रन देकर 3 विकेट लेने का रहा है। जडेजा अब वनडे और टेस्ट क्रिकेट में खेलना जारी रखेंगे। राजनीतिक क्षेत्र में कदम रखने से पहले, जडेजा ने अपनी पत्नी रिवाबा के चुनावी रैलीयें में सक्रिय रूप से भाग लिया है, जिसमें उन्होंने रोड शो और प्रचार में समर्थन प्रदान किया। जडेजा और रिवाबा ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात की थी। इस नई राजनीतिक पारी के साथ, जडेजा का करियर अब क्रिकेट के मैदान से बाहर राजनीति की ओर भी बड रहा है .
–Khushi Sharma
