Paris Paralympics 2024: पेरिस में भारत की पदक उम्मीदें ऊंची

Paris Paralympics 2024 : पेरिस में भारत की पदक उम्मीदें ऊंची

Paris Paralympics 2024 के चौथे दिन भारतीय पैरा एथलीट्स के कई महत्वपूर्ण खेल होने जा रहे हैं। मुख्य आकर्षण भारतीय निशानेबाज अवनि लेखरा पर है, जिन्होंने पहले ही एक स्वर्ण पदक जीत लिया है और अब मिक्स्ड 10 मीटर एयर राइफल प्रोन SH2 स्पर्धा में भी गोल्ड जीतने का लक्ष्य रखा है। पैरा शूटिंग में अवनि लेखरा के साथ सिद्धार्थ बाबू भी प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे हैं।

Paris Paralympics 2024 के अन्य खिलाडी निशाद कुमार, रवि रोंगाली, प्रीति पाल, और राम पाल से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है। पैरा बैडमिंटन में नितेश कुमार और सुहास एलवाई ने अपने सेमीफाइनल मुकाबले को जीतकर फाइनल में प्रवेश कर लिया है, जिससे भारत के दो पदक पक्के हो गए हैं।

Paris Paralympics 2024 में भारतीय पैरा एथलीट्स की पदक जीतने की यात्रा

नितेश ने जापान के फुजिहारा डी को 21-16, 21-12 से हराकर फाइनल में जगह बनाई। सुहास ने सुकांत कदम को हराकर अपनी जगह पक्की की। फाइनल मुकाबले सोमवार को खेले जाएंगे, जिसमें नितेश का सामना ब्रिटेन के डेनियल बेथेल से होगा और सुहास फ्रांस के लुकास माजुर से भिड़ेंगे।

आप को बता दें कि अब तक पेरिस Paris Paralympics 2024 में भारत ने एक स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक जीते हैं और मेडल की लिस्ट में 22वें स्थान पर है। आज के इवेंट्स में भारत के पैरा एथलीट्स से मेडल जीतने की उम्मीदें बहुत अधिक हैं, जिससे भारत की स्थिति और भी मजबूत हो सकती है। सभी की निगाहें अवनि लेखरा और बैडमिंटन खिलाड़ियों पर टिकी हुई हैं, जो अपने शानदार प्रदर्शन से देश का गौरव बढ़ा सकते हैं।

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)