SCO बैठक के लिए पाक पीएम ने PM Modi को भेजा निमंत्रण : पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अक्टूबर में आयोजित होने वाली शंघाई सहयोग संगठन SCO की बैठक के लिए पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आमंत्रित किया है। SCO के पूर्ण सदस्य देशों में भारत, पाकिस्तान, और चीन शामिल हैं, जबकि अन्य सदस्य देशों में रूस, ताजिकिस्तान, उजबेकिस्तान, किर्गिस्तान, और कजाखस्तान हैं।
पाकिस्तानी विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज जहरा बलूच ने एक प्रेस वार्ता में बताया कि 15-16 अक्टूबर को होने वाली बैठक में भाग लेने के लिए विभिन्न देशों के प्रमुखों को निमंत्रण भेजा गया है। इस निमंत्रण में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हैं, लेकिन भारत ने अभी तक इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।
आपको बता दें कि इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच तनावपूर्ण संबंध है . बलूच ने कहा कि कुछ देशों ने पहले ही SCO की बैठक में भाग लेने की पुष्टि कर दी है। हालांकि, किस देश ने पुष्टि की है, यह अभी नही बताया गया है । उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि इस्लामाबाद और नई दिल्ली के बीच लंबे समय से तनावपूर्ण संबंध हैं, जिसमें कश्मीर मुद्दा और पाकिस्तान से होने वाले सीमा पार आतंकवाद मुख्य कारण हैं।
SCO की बैठक में पीएम मोदी की भागीदारी पर सवाल, पाक ने भेजा निमंत्रण
क्या है SCO : यह एक स्थायी अंतर-सरकारी अंतर्राष्ट्रीय संगठन है, जिसका गठन 2001 में हुआ था। इसका उद्देश्य क्षेत्र में शांति, सुरक्षा, और स्थिरता बनाए रखना के लिये हुआ था । संगठन का फोकस सदस्य देशों के बीच आपसी विश्वास और सहयोग को मजबूत करना है। भारत ने पिछली एससीओ बैठक की मेजबानी की थी, जिसमें पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने वीडियो लिंक के माध्यम से भाग लिया था।
SCO की इस बैठक में भाग लेने के लिए भारत के निर्णय पर सभी की नजरें टिकी हैं, खासकर मौजूदा तनावपूर्ण संबंधों को देखते हुए। हालाकि भारत की मेजबानी में पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने वीडियो लिंक के माध्यम से भाग लिया था लेकिन पाकिस्तान की तरफ से सीमा पार से आंतकवादियों की खेप रवाना करने के उसके रवैेये से ऐसा माना जा रहा है और इस बात की प्रबल संभावना है कि पीएम मोदी इस बैठक में हिस्सा लेने के लिए नही जायेंगे
–Khushi Sharma
