BJP का व्यापक सदस्यता अभियान: 10 करोड़ नए सदस्यों के लिए मिस्ड कॉल और नमो ऐप से करें पंजीकरण

  • Home
  • News
  • BJP का व्यापक सदस्यता अभियान: 10 करोड़ नए सदस्यों के लिए मिस्ड कॉल और नमो ऐप से करें पंजीकरण
BJP का नया सदस्यता अभियान: 2 सितंबर से 10 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य

BJP का नया सदस्यता अभियान: 2 सितंबर से 10 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य

BJP (भारतीय जनता पार्टी) ने अपने नए सदस्यता अभियान की शुरुआत की घोषणा कर दी है, जो की 2 सितंबर से 10 नवंबर तक चलेगा। BJP के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने बताया कि इस बार का अभियान विशेष रूप से महत्वपूर्ण है क्योंकि कोरोना महामारी के बाद का पहला व्यापक सदस्यता अभियान होगा। इस अभियान की शुरुआत 2 सितंबर को शाम 5 बजे पार्टी अध्यक्ष जे पी नड्डा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सदस्यता प्रमाणपत्र सौंपने से होगी। यह कार्यक्रम दिल्ली स्थित BJP के केंद्रीय कार्यालय में आयोजित किया जाएगा, जहां प्रधानमंत्री मोदी मिस्ड कॉल के माध्यम से अपनी सदस्यता का नवीनीकरण करेंगे।

BJP ने इस बार 10 करोड़ नए सदस्यों को जोड़ने का लक्ष्य रखा है। सदस्यता लेने के लिए देश का कोई भी नागरिक 8800002024 नंबर पर मिस्ड कॉल कर सकता है या नमो ऐप के माध्यम से पंजीकरण कर सकता है। सदस्यता अभियान कई चरणों में होगा, जिसमें पहला चरण 2 सिंतबर से शुरु हो कर 25 सितंबर को समाप्त होगा। इसके बाद 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक दूसरा चरण और 16 अक्टूबर से 31 अक्टूबर तक यह सदस्यता अभियान चलाया जाएगा।

यह अभियान BJP के विचारों और उसके द्वारा किए गए कार्यों का प्रचार करने का भी एक माध्यम होगा। पार्टी ने अपने सभी मौजूदा सदस्यों को भी इस अभियान में नए सिरे से शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है, ताकि पार्टी की सदस्यता को हर पांच से छह साल में रिन्यु करने की प्रक्रिया को बनाए रखा जा सके। देशभर में यह कैम्पेन चलाया जाएगा , लेकिन चुनावी राज्यों जैसे झारखंड, महाराष्ट्र, हरियाणा, और जम्मू-कश्मीर में यह अभियान फिलहाल नहीं चलाया जाएगा।

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)