Rajasthan के पाली जिले में एक साजिश के तहत वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई। यह काम 23 अगस्त की रात को पाली के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में एक व्यक्ति ने सीमेंट का ब्लॉक रख दिया गया, जिससे अहमदाबाद से जोधपुर आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन टकरा गई।
Rajasthan: वंदे भारत एक्सप्रेस को पाली में पटरी से उतारने की साजिश
Rajasthan : रात के अंधेरे में पटरी पर रखे सीमेंट के ब्लॉक से ट्रेन की टकराने के बाद एक बड़ा हादसा टाल दिया। वंदे भारत एक्सप्रेस की रफ्तार इतनी तेज थी कि सीमेंट का ब्लॉक टूट गया, लेकिन इसके बावजूद ट्रेन के इंजन के रेल गार्ड को नुकसान पहुंचा। इस घटना के दौरान ट्रेन में कुल 375 यात्री सवार थे, जिनकी जान जोखिम में आ सकती थी।
Rajasthan : इस पर रेलवे प्रशासन ने घटना की गंभीरता को देखते हुए सुमेरपुर पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाया है। अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस साजिश के पीछे के कारणों और आरोपियों की पहचान के लिए प्रयास तेज कर दिए हैं।
-Khushi Sharma
