CBI की कार्रवाई को मिली मंजूरी – लालू प्रसाद यादव के खिलाफ Land for Job घोटाले पर

  • Home
  • देश
  • CBI की कार्रवाई को मिली मंजूरी – लालू प्रसाद यादव के खिलाफ Land for Job घोटाले पर
CBI ने Land for Job घोटाले

CBI ने लालू प्रसाद यादव के खिलाफ land for job मुकदमा चलाने की मंजूरी दी

Central Bureau of Investigation (CBI) ने बिहार के पूर्व CM और Rashtriya Janata Dal (RJD) के नेता लालू प्रसाद यादव के खिलाफ land for job पर मुकदमा चलाने की मंजूरी अदालत में पेश की है। land for job कार्रवाई के लिए CBI ने home ministry से आवश्यक इजाज़त लि है, जिसे Special CBI Judge ने स्वीकार कर लिया।

CBI ने अदालत को सूचित किया है कि land for job scam में 30 से ज्यादा लोग आरोपियों के खिलाफ इलजाम की मंजूरी अभी pending है। इसके लिए CBI ने और भी 15 दिन का समय मांगा है, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया और मामले की प्रक्रिया में तेजी लाने की निर्देश दिया। अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।इस मामले में CBI द्वारा 7 जून को दाखिल किए गए महत्वपूर्ण charge sheet पर विचार चल रहा है।

CBI ने Land for Job घोटाले में लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने की अनुमति ली

Special Public Prosecutor के representative ने बताया कि आरोपियों में से कई लोक सेवकों के खिलाफ अभी भी इलजाम की मंजूरी का इंतजार है। आरोपपत्र में लालू प्रसाद यादव के अलावा 77 अन्य आरोपियों का नाम शामिल है, जिनमें 38 candidate भी हैं।लालू प्रसाद यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटे तेजस्वी यादव जैसे परिवार के सदस्यों पर जमीन के बदले नौकरी के मामले में आरोप लगाए गए हैं।

इस मामले में जमानत पाने वाले नेताओं में ये सभी शामिल हैं।इससे पहले, लालू प्रसाद यादव चारा घोटाले में भी आरोपी रहे हैं, जिसे स्वतंत्र भारत के सबसे बड़े भ्रष्टाचार मामलों में से एक माना जाता है। 1996 में हुए इस घोटाले में लगभग 950 करोड़ रुपये की सरकारी राशि का फर्जीवाड़ा किया गया था, जिसके चलते उन्हें मुख्यमंत्री के पद से इस्तीफा देना पड़ा था।भाजपा ने इस मामले को लेकर CBI जांच की मांग की थी, जिससे भारत की राजनीति में भूचाल आ गया था।

चारा घोटाले में दोषी ठहराए जाने के बाद लालू प्रसाद यादव लोकसभा से अयोग्य घोषित कर दिए गए थे, और चुनाव आयोग के नए नियमों के अनुसार वे 11 साल तक चुनाव नहीं लड़ सकेंगे।इस पूरे मामले में न्यायपालिका और मीडिया की activity ने CBI की कार्रवाई को गति दी है। राजनीतिक गलियारे में इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, सभी की निगाहें आने वाले सुनवाई पर टिकी हैं। इस विषय पर और अपडेट के लिए बने रहें नितिपथ के साथ। धन्यवाद!

Pooja Mishra

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)