पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का शानदार प्रदर्शन: 20 पदक के साथ टोक्यो का रिकॉर्ड टूटा

  • Home
  • स्पोर्ट्स गेम
  • पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का शानदार प्रदर्शन: 20 पदक के साथ टोक्यो का रिकॉर्ड टूटा
पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारत का शानदार प्रदर्शन

पेरिस पैरालंपिक 2024 में भारतीय खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन जारी रखा है। मंगलवार को भारतीय एथलीट्स ने पाँच पदक जीतकर एक नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत ने अब तक कुल 20 पदक जीतकर टोक्यो 2020 के 19 पदकों का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। इस साल भारत ने 25 पदकों का लक्ष्य रखा है और लगातार भारत अपने लक्ष्य के करीब पहुंचता जा रहा है . इसमें शामिल है , शरद कुमार जिन्होनें 1.88 मीटर की ऊँचाई पार कर रजत पदक जीता। मरियप्पन थंगावेलु ने 1.85 मीटर के साथ कांस्य पदक हासिल किया। भाला फेंक में अजीत सिंह ने पुरुष एफ 46 वर्ग में 65.62 मीटर के थ्रो के साथ रजत पदक जीता, जबकि सुंदर सिंह गुर्जर ने 64.96 मीटर के थ्रो के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया।

पेरिस पैरालंपिक 2024: भारतीय एथलीटों की ऐतिहासिक पदक वर्षा

400 मीटर दौड़ में दीप्ति जीवनजी ने 55.82 सेकंड में दौड़ कर कांस्य पदक जीता। आगे होने वासे मैचो की बात की जाये तो टेबल टेनिस , जो भाविना पटेल टोक्यो 2020 की रजत पदक विजेता हैं और उनकी चुनौती जारी रहेगी। शॉट पुट जो मोहम्मद यासर, रोहित कुमार और सचिन सरजेराव प्रतिस्पर्धा में होंगे। पावरलिफ्टिंग मेन में 49 किग्रा वर्ग में परमजीत कुमार और महिला 45 किग्रा वर्ग में सकीना खातून पर निगाहें टिकी होंगी। तीरंदाजी में हरविंदर सिंह का मुकाबला ताइवान के त्सेंग लुंग-हुई से होगा। साइकिलिंग में अरशद शेख व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल में भाग लेंगे, जबकि ज्योति गडेरिया महिलाओं के C1-3 व्यक्तिगत रोड टाइम ट्रायल में पदक के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगी।

भारत की सफलता और पदकों की संख्या को देखते हुए, यह कहना मुश्किल नहीं है कि भारतीय एथलीटों ने पेरिस पैरालंपिक में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है और उनके प्रदर्शन को लेकर लोगों में उत्सुकता बनी हुई है।

Khushi Sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)