Nitipath

New Traffic Rules 2024

New traffic rules लागु होगे 1 सितंबर से नियम ना पालन करने पर काटा जाएंगा चालान

Traffic rules हमारी ही सुरक्षा के लिए होते है , जिनका हमें पालन करना ही चाहिए . सरकार द्वारा ट्रैफिक रूल्स हमारी सुरक्षा के लिए ही बनाए जाते हैं. अगर लोग इन Traffic rules का पालन नहीं करते हैं तो ट्रैफिक पुलिस द्वारा लोगों का चालान काटा जाता है. आंध्र प्रदेश की हाईकोर्ट ने हाल ही में जारी किए गए नए ट्रैफिक नियम 1 सितंबर 2024 से विशाखापट्टनम में लागू हो जाएंगे।

नियम के तहत, अब टू-व्हीलर पर सवार पीछे बैठे व्यक्तियों के लिए भी हेलमेट पहनना अनिवार्य होगा। क्या है नियम आप भी जान लिजिए . अब बाइक या स्कूटर पर बैठे दोनों राइडर्स को हेलमेट पहनना होगा, जो दोनों के लिए अनिवार्य होगा विशाखापट्टनम में इस नियम का उल्लंघन करने पर ₹1035 का चालान काटा जाएगा। सिर्फ हेलमेट पहनने तक काफी नही होगा हेलमट भी ISI मार्क होना अनिवार्य है, ताकि सुरक्षा के सारे मानक पूरे किए जा सकें। दुसरा नियम 4-व्हीलर में फ्रंट सीट पर बैठे दोनों व्यक्तियों को सीट बेल्ट लगाना अनिवार्य है।

भविष्य में पीछे बैठने वाले पैसेंजर्स के लिए भी यह नियम लागू किया जा सकता है। तीसरा नियम गाड़ी चलाते समय निर्धारित स्पीड लिमिट का पालन करना आवश्यक है। चौथा नियम शराब या अन्य नशीली दवाओं के प्रभाव में गाड़ी चलाना सख्त मना है, और ऐसा करते पकड़े जाने पर कड़ी सजा हो सकती है। यह नया नियम सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देने और दुर्घटनाओं को कम करने के उद्देश्य से लागू किया गया है। और आप सभी वाहन चालकों और सवारों से अनुरोध है कि वे नए नियमों का पालन करें और सड़क पर सुरक्षित यात्रा करें।

Khushi Sharma

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment