हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: BJP ने फिर बनाई सरकार, जलेबी बनी चर्चा का विषय
हरियाणा में 2024 के विधानसभा चुनाव की मतगणना पूरी हो गई है, और भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने तीसरी बार सरकार बनाने में सफलता हासिल की है। कुल 90 सीटों में से BJP को 48, कांग्रेस को 37, इंडियन नेशनल लोकदल (INLD) को 2, और Independent Candidates को 3 सीटें मिली हैं।चुनाव प्रचार के दौरान गोहाना में Congress की रैली में दीपेंद्र हुड्डा ने राहुल गांधी को मातू राम की जलेबियां खिलाईं।
राहुल ने जलेबियों की तारीफ की और इसके बड़े पैमाने पर factory में उत्पादन और export की बात की। इस बयान के बाद उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जाने लगा, और BJP ने इस पर कई मजेदार पोस्ट किए।
मतगणना के दिन कांग्रेस ने ‘जलेबी दिवस’ मनाया, लेकिन जैसे-जैसे नतीजे सामने आए, पार्टी का मूड बदल गया। BJP ने कांग्रेस के ट्वीट का मजाक उड़ाते हुए लिखा, “आपकी जलेबी, कड़ाही, और घी सब सुरक्षित हैं, क्योंकि BJP तीसरी बार आ गई है।”
Congress spokesperson Supriya Shrinet ने एक टीवी डिबेट में कहा, “अगर BJP हरियाणा में 20 सीटों से ज्यादा जीत गई, तो मेरा नाम बदल दीजिएगा।” इस बयान के मीम्स भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गए।इस चुनाव ने जलेबी को एक मजेदार विषय बना दिया, और बीजेपी ने अपनी जीत का जश्न मनाया, जबकि कांग्रेस के नेता सोशल मीडिया पर ट्रोल होते रहे।
–Pooja Mishra