विक्रांत मैसी हर साल एक ऐसी फिल्म लेकर आते हैं जिसे देखकर हर कोई खुश हो जाता है. आज उनकी फिल्म ‘द साबरमती रिपोर्ट’ रिलीज हो गई है. इस फिल्म में गोधरा कांड दिखाया गया है. विक्रांत ने खुलासा किया है कि फिल्म के ट्रेलर रिलीज के बाद उन्हें और उनके पूरे परिवार को धमकी मिलने लगी थी. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक विक्रांत मैसी ने खुलासा किया है कि सोशल मीडिया अकाउंट और व्हाट्सएप पर उन्हें धमकी वाले मैसेज आ रहे थे. इतना ही नहीं उनके 9 महीने के बेटे को भी इसमें घसीट लिया गया था.
