फिलहाल देश की राजधानी दिल्ली गैस के चेंमर में बदलती नजर आ रही है

  • Home
  • Blog
  • फिलहाल देश की राजधानी दिल्ली गैस के चेंमर में बदलती नजर आ रही है

फिलहाल देश की राजधानी दिल्ली गैस के चेंमर में बदलती नजर आ रही है । जैसे-जैसे सर्दी बढ़ रही है, प्रदूषण का स्तर भी रिकॉर्ड ऊंचाइयों पर पहुंच चुका है। प्रदूषण की स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है और अब स्थिति इतनी गंभीर हो गई है कि दिल्ली-NCR में GRAP-3 लागू किया जा चुका है। पहले हम आपको बता दें GRAP क्या होता है , जब AQI 201 से 300 के बीच होता है, तो GRAP 1 ,और जब AQI 300 के पार जाता है, तो Grap 2 और GRAP 3 उस स्थिती में लगता है जब AQI 400 के पार जाता है, ये कुछ प्रतिबंध होते है । GRAP-3के तहत कुछ नए प्रतिबंध लागू किए गए हैं ।अगर प्रतिबंधों की बात की जाए तो राजधानी में 5वीं तक के स्कूल अब ऑनलाइन मोड पर होंगए है । GRAP-3 के तहत, सबसे बड़े प्रतिबंधों में से एक डिजल गाड़ियों पर है। दिल्ली-NCR में डीज़ल से चलने वाली मालवाहक गाड़ियों को सख्ती से रोका जाएगा। इसके अलावा, कंस्ट्रक्शन और तोड़फोड़ के कामों पर भी कड़ी पाबंदी लगाई जाएगी। दिल्ली में अब निर्माण कार्यों को भी बंद किया जाएगा, ताकि उड़ते हुए धूल के गुबार से वायु प्रदूषण और ना बढ़े प्रतिबंधों की लिस्ट ओर भी काफी लंबी है ।

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)