पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के लिए तेलंगाना सरकार से एक अहम नोटिस मिला है

  • Home
  • Blog
  • पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के लिए तेलंगाना सरकार से एक अहम नोटिस मिला है

पंजाबी गायक और अभिनेता दिलजीत दोसांझ के लिए तेलंगाना सरकार से एक अहम नोटिस मिला है, दिलजीत की most awaited दिल-लुमिनाटी कॉन्सर्ट के लिए कुछ शर्तें रखी गई हैं।
दिलजीत दोसांझ का यह कॉन्सर्ट 15 नवंबर को हैदराबाद में होने वाला है, और इस concert की लगभग सभी टिकट पहले ही बिक चुके हैं। लेकिन अब इस शो को लेकर तेलंगाना सरकार ने आयोजकों को एक नोटिस भेजा है।
यह नोटिस तेलंगाना सरकार के महिला और बाल कल्याण विभाग द्वारा जारी किया गया है। इसमें कुछ महत्वपूर्ण शर्तें शामिल हैं, जो शो के दौरान लागू की जाएंगी। नोटिस में कहा गया है कि कॉन्सर्ट के दौरान नशा, हिंसा, और शराब को बढ़ावा देने वाले गीतों पर पूरी तरह से पाबंदी होगी। साथ ही, तेज आवाज़ और चमकती लाइट्स जो बच्चों के लिए हानिकारक हो सकती हैं उस पर भी रोक लगाई गई हैं । साथ ही शो में बच्चों को मंच पर शामिल करने पर भी रोक लगाई गई है। यह नोटिस हाल ही हुए दिल्ली में कॉन्सर्ट के बाद जारी कियी गया हैं । अब देखना यह होगा कि 15 नवंबर को होने वाले इस कॉन्सर्ट के दौरान किस तरह से इन शर्तों को लागू किया जाता है और दिलजीत के फैंस के लिए यह अनुभव कैसा रहता है।

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)