दिल्ली के सराय काले खां ISBT चौक का नाम बदलकर “बिरसा मुंडा चौक” हो गया है

  • Home
  • Blog
  • दिल्ली के सराय काले खां ISBT चौक का नाम बदलकर “बिरसा मुंडा चौक” हो गया है

दिल्ली के सराय काले खां ISBT चौक का नाम बदलकर “बिरसा मुंडा चौक” हो गया है । यह बदलाव बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती के मौके पर किया गया है। बिरसा मुंडा एक भारतीय आदिवासी स्वतंत्रता सेनानी और मुंडा जनजाति के लोक नायक थे। दिल्ली के ISBT यानी इंटरस्टेट बस टर्मिनल चौक की पहचान अब बदल रही है। यह फैसला केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने किया है, जो आज के इस ऐतिहासिक दिन को और भी खास बना रहे हैं। सिर्फ इतना ही नही इस चौक के पास भगवान बिरसा मुंडा की एक भव्य प्रतिमा भी स्थापित की गई है। इस मौके पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह मौजूद रहे । प्रतिमा का अनावरण भी उन्होंने अपने हाथ से किया है । यह प्रतिमा और नामकरण, भगवान बिरसा मुंडा की वीरता और योगदान को सम्मानित करने के लिए किया गया है।

Previous Post
Newer Post

Leave A Comment

Shopping Cart (0 items)